विधुत विभाग हुआ सक्रिय, पेड़- पौधे काटकर ट्रांसफार्मर को किया सुरक्षित- सुरेंद्र

296

जनसमस्या को सामने लाकर संघर्ष करने से जीत मिलती ही है

ताजपुर/समस्तीपुर

जनसमस्या को सामने लाकर संघर्ष चलाने से जीत मिलती ही है। स्थानीय विधुत संकट का एक बड़ा कारण ट्रांसफार्मर का पेड़- पौधे से घिरा होना था। इससे तार टूटने, फेज गलने, शार्ट सर्किट होने जैसे घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। क्षेत्र मुआयना के क्रम में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने इसे चिंहित कर संघर्ष शुरू किया। प्रिंट समेत अन्य मीडिया ने इसे प्रमुखता से स्थान दिया। परिणामस्वरूप विभाग सक्रिय हुई और पेड़- पौधे से धिरे योगियामठ, मुर्गियाचक, कालीपोखर समेत अन्य स्थानों पर स्थित ट्रांसफार्मर को सफाई अभियान चलाकर सुरक्षित किया।
भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ता जब समस्याओं को सामने लाते हैं। इसे लेकर संघर्ष करते हैं। लाजिमी है मीडिया समस्या एवं संघर्ष को प्रमुखता देती है और फिर संघर्ष का समाधान भी होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here