विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित परित्यक्त भवन के छत गिरने से 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह घायल हो गया

247

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय स्थित परित्यक्ता भवन के छत गिरने से 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है। घायल किशोर की पहचान लाल बाबू कुमार, पिता रीतलाल महतो, ग्राम कापन का निवासी है बताया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर बच्चे प्रखंड कार्यालय स्थित पुराने सरकारी आवासीय भवन जो परित्यक्त है, उसमें खेल रहा था। इसी दौरान भवन का क्षतिग्रस्त छत गिर गया था। भवन के छत गिरने से अन्य खेल रहे सभी बालक वहां से भाग निकले, लेकिन एक बालक 15 वर्षीय लाल बाबू महतो छतिग्रस्त छत के चपेट में आ गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चों को भागते देख ग्रामीणों ने बच्चों से जानकारी प्राप्त कर क्षतिग्रस्त भवन की ओर दौर लगाकर तत्क्षण अवशेष को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here