विवाहिता की संदिग्धि स्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप!

23

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर! समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीस कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना में मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी गांव की शादी वर्ष 2024 में वारिसनगर के लखनपट्टी गांव के अनीस कुमार के साथ हिंदी रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनी को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस का बताना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here