शहर में निकला फ्लैग मार्च, आपसी सौहार्द के साथ मनायें दुर्गा पूजा : डीएसपी

314

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर : आज शहर में निकला दुर्गा पूजा पर्व को लेकर फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च शहर के पटेल मैदान स्थित गोलंबर से प्रारम्भ हुआ जो समाहरणालय मुख्य द्वारा होते हुए सदर अनुमंडल कार्यालय, कचहरी रोड, ओवर ब्रीज, चीनी मिल चौक, पी के दास रोड, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला, बहादुरपुर, गोला रोड, गणेश चौक, मगरदही घाट आदि स्थानों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी ने की। उन्होंने शहर वासियों से कहा कि अमन, भाई चारगी, आपसी सौहार्द बनाये रखते हुए दुर्गा पूजा मनाने कि अपील की। फ्लैग मार्च में सदर डीएसपी के अलावा नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा आदि पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here