शोभन पंचायत के आगजनी में पीड़ित परिवार को दिया गया अनुग्रह अनुदान की राशि

541

एम नईमुद्दीन आजाद

समस्तीपुर : जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पिछले दिनों 11 हजार वोल्ट की बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन परिवार क्रमशः पंकज कुमार महतो, बिरजू कुमार महतो एवं सीता राम महतो का घर जलकर राख हो गया था।
आज पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना शोभन पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए सहानुभूति प्रदान किए तथा अनुग्रह अनुदान के तहत सरकार से मिलने वाली 11, 11 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दीवाकर, नाज़ीर पवन कुमार चौधरी, मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मणिकांत महतो, शिक्षक लाल बाबू, रामा शंकर राय, शिवनाथ कुमार, ब्रह्मदेव महतो, बृजकिशोर पटेल, विनोद शर्मा, अवनीश झा, मनोज कुमार महतो, अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here