सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत बाइक क्षतिग्रस्त।

150

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी गांव के सिक्स लेन एक्सप्रेस समीप मुक्तापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो काफी तेज रफ्तार में बाइक सवार आ रहा था अचानक 90 डिग्री की को पर अपने आप को संभाल नहीं पाया बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस पहुंची मृतक युवक की पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के गांव के 32 वर्षीय मोहम्मद इजराइल के रूप में की गयी । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि काफी मकसद के बाद मृतक की पहचान करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द किया गया है अग्रतर कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here