समस्तीपुर:
समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक अवस्थित स्वतंत्र भारत के प्रथम शहीद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल परिसर में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जिला कमिटी के बैनर तले गांधी जी 77वीं शहादत दिवस पर माल्यार्पण सह श्रद्धांजलि सभा जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के अध्यक्षता व जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन के आतिथ्य में संपन्न हुई ।
सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम शहीद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचार धारा पर चलने का संकल्प लिया।
सत्य अहिंसा और सामाजिक एकता के प्रबल हिमायती रहे गांधी जी उक्त बातें माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने हुए कही।
श्रद्धांजलि सभा को जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार, जिला संरक्षक सुनील कुमार सुमन, जिला कमिटी सदस्य राजीव कुमार राय,राम सागर शिव कुमारी देवी कृष्ण कुमार, अनिता देवी, उपेंद्र कुमार सिंह, महबूब आलम, मुंशी लाल राय, ब्रज किशोर राय, राम इकबाल दास, मोहम्मद ओसैद ,रंजू देवी, वीर लाल सहनी, वीणा देवी, हरि लाल सहनी,दायवती देवी, प्रेम कुमार सिंह, क्रांति देवी,शौकत अली, बिरजू राय, मिश्रीलाल पासवान,विजेंद्र जी, लक्ष्मी पासवान, पवन पासवान, शंकर सिंह, श्याम कुमार राय, राघवेंद्र दास समेत दर्जनों नेता कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।






















































