समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज शुक्रवार को 25 लाख की विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे प्रमुखरूप से कर्पूरीग्राम गंज चौक, बांदे तथा विशनपुर में सड़कों का शिलान्यास शामिल है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल भवन , चबूतरा , शवदाहगृह, सड़क , नाला, पुलिया , सामुदायिक भवन , नाट्यकला मंच , खेल व व्यायाम सामग्री जैसी बुनियादी जरूरत की चीजें उनकी प्राथमिकता में सदैव रही है। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। वे शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रमों के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सड़को को हमने कीचड़ और अँधेरा मुक्त किया l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछ गया है l विधायक शाहीन ने कहा कि हमने कभी जाति, धर्म/मजहब की राजनीति नहीं किया l इंसानियत की राह पर चलते रहे l उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए है l कहा कि उनके द्वारा लगातार समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के हित में कार्य किया जा रहा है l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है l उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है l






















































