अमरदीप नारायण प्रसाद
इसमें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए उनके किए कार्यों को याद किया।उन्होंने कहा कि इनका जाना महाविद्यालय और शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के वरीय शिक्षक डॉ एस एन तिवारी ने स्मृति शेष स्वर्गीय एस के राय के बारे में बताते हुए कहा कि उनका निधन 13-05-2023 को उनके पटना स्थित आवास पर आकस्मिक रूप से हो गया। वे समस्तीपुर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष रहे। समस्तीपुर शिक्षक संघ इकाई के माननीय अध्यक्ष भी रहे थे. वे ल. ना. मि. विश्वविद्यालय में ओ. एस. डी.अधिकारी के पद पर रहते हुए अवकाश प्राप्त किये थे।उनके निधन से पूरे महाविद्यालय में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के बीच शोक की लहर व्याप्त है। इस शोक सभा में महाविद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहें।





















































