समस्तीपुर जंक्शन पर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास।

771

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर रेल मंडल के स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को एक महिला अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। तभी वहां मौजूद यात्रियों की नजर महिला पर पड़ी। यात्रियों ने महिला सहित उसके बच्चों को बचा लिया।महिला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दरभंगा से समस्तीपुर आई थी। महिला रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद आत्महत्या करने की बात कर रही थी। उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी थे। जिसकी बात सुनने के बाद आसपास के यात्रियों ने उसे रोक कर पकड़ लिया एवं इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई।इसके बाद महिला को टिकट निरक्षक कार्यालय लाया गया। उसके बाद उसे छत्तीसगढ़ में रह रहे उसके पति से महिला की बात कराई गई। वही महिला की पहचान दरभंगा निवासी के रूप में की गई है। महिला को जीआरपी थाना लाया गया जहां महिला के दरभंगा में रहने वाले परिजनों को इसकी सूचना दी गई। समस्तीपुर जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मोहम्मद आलम अंसारी ने बताया कि महिला को आरपीएफ व टीटी की मदद से जीआरपी के पास भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here