अमरदीप नारायण प्रसाद
बिहार के समस्तीपुर जिले में इन दिनों पुलिसिया इकबाल खत्म हो गया है तभी तो दिनदहाड़े हत्या लूट जैसी वारदात हर रोज घट रही है। जिले में दो बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है एक तरफ बिथान थाना क्षेत्र के वनभौरा गांव में पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में नाविक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया, जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सुधा डिस्ट्रीब्यूटर सुनील कुमार के दुकान में 3 अपराधियो ने दुकान में घुसकर लूटपाट के दौरान दो लोगो को गोली मार दिया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।
ड्राइवर लंगड़ा चौक निवासी पप्पू की इलाज के दौरान मौत।घटना के अंजाम देने के बाद अपराधियो ने मुसरीघरारी की तरफ भाग निकले।
घटना के बाद लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं बताते चलें कि इस महीने में ताबड़तोड़ लूट और हत्या जैसी वारदात घटी है बावजूद इसके पुलिस तमाशबीन जिले में अपराधिक घटना को देख रही है।पुरेबिहार में सबसे ज्यादा अपराधियो का आतंक कही है तो वो है समस्तीपुर जिला जिसमे सिर्फ अपराध होता है लगातार हत्याएं हो रही है, अपराधी जब जिसको चाहे अपना गोलियों की शिकार बना देता है।


















































