अमरदीप नारायण प्रसाद।
शराबबंदी में सख्ती के बावजूद शराब की तस्करी जारी है। इस कड़ी में रेल थानाध्यक्ष ने काफी मात्रा में शराब बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम के तहत 24 नवंबर को गाड़ी संख्या 11124 के कोच संख्या एस वन के शौचालय के पास रखे दो लावारिश ट्राली बैग से कुल 91 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई। जबकि दूसरी ओर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ऊपर गामी पैदल पुल के नीचे सर्कुलेटिंग एरिया से पांच बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिस पर समस्तीपुर रेल थाना में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। जिसमें मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना के डुमरई के अभिषेक रंजन को आरोपित किया गया।






















































