समस्तीपुर डाक परिमंडल के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

143

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समस्तीपुर डाक परिमंडल के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाक निरीक्षक पश्चिम क्षेत्र मृत्युंजय कुमार ने शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल बोर्ड पर उदाहरण सहित डाक जीवन बीमा योजना,पी अल ए, आर पी एलआई, एस एस ए, पी पी एफ,आर डी ,टर्म डिपॉजिट आदि योजनाओं की विशेषताओं और सरकारी सेवकों को उससे मिलने वाले लाभ से परिचय कराया। मौके पर सहायक शाखा डाकपाल राकेश कुमार, मुकुंद आनंद,डाक अधिदर्शक मनोज कुमार आदि का विद्यालय परिवार के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुति, बुके और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के संचालन से शिक्षकों में बचत करने और उसका सही जगह पर निवेश करने की आदतों में बदलाव आएगा।अंत में शिक्षक संजीव कुमार झा,कोमल पाण्डेय,खुशबू राय और प्र अ के द्वारा इलायची का पौधारोपण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here