समस्तीपुर : ताजपुर नगर परिषद विकास के लिए संघर्षरत रही हूँ और रहूंगी – बंदना कुमारी

526

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के ताजपुर नगर परिषद की मुख्य पार्षद प्रत्याशी बंदना कुमारी ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं से कहा कि ताजपुर नगर परिषद विकास के लिए सतत संघर्षशील रही हूँ और आगे भी रहूंगी । उन्होंने जनता को बताया कि संघर्ष के माध्यम से सैकड़ों योजनाओं को धरातल पर उतारने में मुझे सफलता भी मिली है । नगर परिषद के अधूरे विकास योजनाओं को अधिकारियों से मिलकर फंड निर्गत कराई हूँ एवं पीड़ितों के अधिकार के लिए अधिकारियों से वार्ता कराकर कई समस्या का समाधान कराई हूँ । उन्होंने ताजपुर नगर परिषद के मतदाता से अपील करते हुए कहा कि 18 दिसंबर को नगर परिषद के चुनाव में आप अपना बहुमूल्य वोट देकर हमें मुख्य पार्षद पद के लिए भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि मैं और मजबूती से जनहित का कार्य करते रहूंगी । उन्होंने मतदाता जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रही थी । मौके पर संजीव राय , बासुदेव राय , मो० गुलाब , प्रभात रंजन गुप्ता , रंजन कुमारी , अनीता देवी आदि मौजूद थे । जिन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से मिलकर मतपत्र का नमूना बांटकर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here