समस्तीपुर शहर के सभी घरों में पीएनजी गैस पाइपलाइन का कनेक्शन किया जाय : ललन यादव

95

संजय भारती

समस्तीपुर। मध्य पूर्व क्षेत्र में युद्ध के कारण एलपीजी गैस संकट को देखते हुए जिला राजद उपाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद यादव उर्फ ललन यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि पीएनजी गैस पाइपलाइन समस्तीपुर शहर के कुछ घरों तक बिछाया गया है, लेकिन समस्तीपुर शहर के अधिकांश हिस्सों में विभागीय कोताही के कारण पीएनजी गैस पाइपलाइन अभी भी लंबित पड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब समस्तीपुर शहर के बांकी पड़े हिस्सों में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पीएनजी गैस का कनेक्शन उपभोक्ता दिया जाए जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से रसोई गैस उपलब्ध होता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here