बरेली: बीसलपुर (पीलीभीत) के टी साहित्यिक विकास समिति ने आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर में कवि सम्मेलन व पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल बरेली की अध्यक्षता में आयोजित किया।इस अवसर पर मुख्यातिथि रहे श्रेष्ठ छंदकार आदरणीय कृष्ण कुमार चंचल (बिलसंडा) मां शारदे की वंदना श्रेष्ठ गीतकार दिनेश समाधिया ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन मशहूर संचालक राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया।
कवि सम्मेलन में बरेली से शायर विनय साग़र जायसवाल, शायर राज शुक्ल ग़ज़लराज, गीतकार मनोज सक्सेना बिलसंडा से छंदकार आचार्य कृष्ण कुमार चंचल , प्रशांत मिश्रा शांडिल्य, बीसलपुर से पत्रिका संपादक थम्मन लाल वर्मा, दिनेश समाधिया, आचार्य दिनेश पाल, श्रीकृष्ण वर्मा,आलोक शुक्ला, राकेश रतन,सोमेत्र मिश्रा, विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रवि शरण चौहान आदि ने अपनी अपनी कविताओं के विभिन्न रसो से सभागार में उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष व संपादक थम्मन लाल वर्मा ने बरेली से पहली बार आये गीतकार मनोज कुमार सक्सेना को सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति दिनेश समाधिया ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की कुछ झलकियां प्रस्तुत हैं
पत्रिका संरक्षक —
विनय साग़र जायसवाल (बरेली)





















































