समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित गोपालपुर गांव वार्ड पांच के एक अधेड़ को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक 78 वर्षीय लखन पासवान अपने ससुराल गोपालपुर में रह रहा था। अपने दरवाजे पर बैठा था एक जहरीला सांप निकल कर आया और उसे डस लिया। ग्रामीण सहित परिजनअधेड़ को ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर चलें तब तक उसकी मौत हो गई। उसके शब को ग्रामीणों की मदद से पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है।






















































