सातनपुर के स्वाति को गैंगरेप कर हत्या करने वाले हत्यारे को फांसी दो—-माले।

433

समस्तीपुर:
सैदपुर चौक पुल के निकट भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार के नेतृत्व में दलसिंहसराय डीएसपी का पुतला दहण किया गया और वक्ताओं ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर की स्वाति की गैंगरेप के बाद निर्ममता से हत्या करने वाले हत्यारे की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की और अपराधियों को बचाने में लगे उजियारपुर थानाध्यक्ष और डीएसपी के तबादले की मांग की।वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह हो गए लेकिन अभी तक एक भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सका है ।पुलिस मोटी राशि लेकर अपराधियों को बचाने में लगी है।भाकपा माले पूरे जिला में पीड़िता को न्याय मिलने तक तिव्र आंदोलन करेगी।पुतला दहण कार्यक्रम में पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य महेश सिंह, किसान नेता रविंद्र सिंह, आइसा नेता दीपक कुमार, अखिलेश प्रजापति,माले नेता अखिलेश सिंह, खेग्रामस सचिव सुरेश कुमार,अध्यक्ष अजय कुमार राय, सुनिता देवी ने पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here