सात निश्चय योजना में हुआ है भ्रष्टाचार लोजपा की सरकार बनी तो दोषी जाएंगे जेल ।

941

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लोक जनशक्ति पार्टी के नवादा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए को कहा कि अगर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे वे जेल में होंगे अभिमन्यु कुमार सिंह ने मीडिया को सोमवार को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनाई हुई है उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है अगर उन्हें नीतीश जी को जानकारी है तो दोषी वह भी है और वह भी जेल जाएंगे जिला अध्यक्ष ने यह आरोप लगाया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जारी है उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शराब की तस्करी का पैसा मुख्यमंत्री का जेब में जाता है मुख्यमंत्री जी जानते हैं उनके द्वारा लागू की गई शराबबंदी विफल है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सात निश्चय योजना के तहत पाइप का जरिए पेयजल नाली और गली का निर्माण करने को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है जबकि सात निश्चय बिहार की इतिहास में सबसे हुआ सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा की सरकार बनने पर पहले इस योजना के दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी और दोषियों की पहचान कर चाहे मुख्यमंत्री हो या छोटे अधिकारी हो उन्हें जेल भेजा जाएगा नीतीश कुमार ने 2015 बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश में विकास के लिए 270 लाख करोड़ रुपए की लागत से सात निश्चय योजना की घोषणा की थी इस योजना के उद्देश्य शिक्षा कौशल विकास शिक्षा श्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाना सभी को बिजली प्रदान करने का उसके अलावा गांव हर घर में पानी पहुंचाना आदि है बिहार सरकार ने योजना को 5 वर्षों में लागू करने के लिए फरवरी 2016 में इसे मंजूरी दी थी जो कि आज तक नीतीश कुमार की कोई योजना सफल नहीं हुआ !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here