सुधा डिस्ट्रीब्यूटर डबल मर्डर कांड के अपराधियो को हथियार के साथ कर्पूरीग्राम से किया गिरफ्तार।

953

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीते 23 अगस्त को एनएच-28 पर सुधा डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक व उनके चालक की हत्या एवं लूट मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड और लूट कांड के वांछित अभियुक्त एवं अन्य कई अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुधा व्यवसाई हत्याकांड मामले में वांछित अभियुक्त राम कुमार सिंह उर्फ छोटू मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरीग्राम में अपने मामा के घर आया हुआ है तथा अपने गिरोह के सरगना कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह के जेल जाने के बाद एक नया गिरोह बनाने का प्रयास कर रहा था।सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वांछित अभियुक्त राम कुमार सिंह उर्फ छोटू को उसके मामा के कर्पूरी ग्राम स्थित घर के निकट छापेमारी करते हुए दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों साथियों की पहचान बिरजू सहनी एवं चुन्नू कुमार सिंह उर्फ ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। इनके पास से हथियार व कारतूस भी बरामद हुई है । वहीं इस दौरान एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। सभी अपराधकर्मियों का विभिन्न जिलों के कई थानों में पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है तथा कई अपराधिक कांडों में यह वांछित भी है। छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सदर अंचल इंस्पेक्टर विक्रम अचार्य, मुफस्सिल थाना के कृष्ण चंद्र भारती, दलसिंहसराय थाना के नंदकिशोर यादव और मुफस्सिल थाना के परशुराम सिंह शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here