अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के बिभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर डिह में सम्मान समारोह आयोजित कर बिभूतिपूर के प्रखंड के पशू चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ललन को मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मानित किया गया इस अवसर पर साख मोहन ठाकुर बारी के गद्दी नशीन महंत राम भजन दास ने पाग एवं हिंदू जागरण मंच के बिहार राज्य मठ मंदिर प्रमुख सह पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉ शंभू दास ने चादर देकर सम्मानित किया इस अवसर पर डॉ ललन ने कहा कि सेवा सर्वोपरी धर्म है और उसमें भी बेजुबानों का तो कहना ही क्या जो अपनी ब्यथा व्यक्त नहीं कर सकते हैं चिकित्सकों को पैसा बाद में सेवा को प्रथम स्थान देना चाहिए मुझे यहां के लोगों से जो प्रेम लगाव व सद्भाव मिला उसे भुला नहीं सकता हूं इस अवसर पर डॉ शंभू ने कहा कि चिकित्सक धरती पर दुसरा भगवान होते हैं और भगवान किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं वे सब के लिए होते हैं यहि आचरण चिकित्सक को अपनाना चाहिए आज चिकित्सा एक पेशा बनते जा रहे हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण है समाज में आज एक दूसरे के प्रति विचार बदलते जा रहें ऐसे परिस्थिति में भी डां ललन समाज के लिए एक आदर्श पात्र है जो पेशा के साथ सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं जो धन्यवाद के पात्र हैं आज समय की मांग है कि ऐसे चिकित्सक समाज में सेवा कर आदर्श प्रस्तुत करें इस अवसर पर गिरिश सिंह, राजीव सिंह शशि कांत मिंटु राज कुमार वगैरह अन्य लोग सामिल हुए!





















































