स्टेडियम की मांग पर अनशन, विभूतिपुर में दो युवक बेहोश!

29

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में तरुणीय ग्राउंड पर स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन अब गंभीर होता जा रहा है। अनशन के दौरान दो युवकों की तबीयत बिगड़ने के बाद वे बेहोश हो गए। युवाओं का कहना है कि जब तक स्टेडियम निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरुणीय ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय युवा और खेल प्रेमी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं।अनशनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्टेडियम और आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच नहीं मिल पा रहा है।अनशन के दौरान दो युवकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद अनशन स्थल पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर युवाओं की मांगों पर विचार करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here