कल्याणपुर / समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र के अंजना मंजिल मुबारक स्थित श्रीश्री 108 आशुतोष महादेव की स्थापना दिवस के अवसर पर गांजे बाजें के साथ 301कुमारी कन्याएं कलश शोभा यात्रा निकाली।जो शोभा यात्रा मंदिर कैम्पस से होकर अंजना, महमूदाबाद,वीरसिहपुर होते बुढी गंडक बीरसिहपुर से पीड़ित जवाहर द्वारा मंत्रों उच्चारण के कलश भरकर मंदिर कैम्पस में स्थापित किया गया।कलश स्थापना के बाद अषटजाम का आयोजन किया गया।जो गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक चलेगा।कलश शोभा यात्रा 1 किलोमीटर लंबी कुमारी कन्याएं व श्रद्धालु की भीड़ लगी हुई थी।मोके पर अंजना पंचायत मुखिया अनीता देवी, पैक्स अध्यक्ष हिमांशु कुमार शेखर, रामबली महतो, योगेन्द्र सदा,अजय कुमार गुप्ता, चन्दु साह,रुपेश कुमार राय उर्फ भोला , विनोद राय,शिव रंजन उर्फ छोटू, मोहम्मद सितारे, भिखारी राय, ललित राय, चन्दन साह,सहित सभी ग्रामीण ओर समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


















































