समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड अन्तर्गत नयानगर पंचायत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम कल्याण सिंह जी के पुत्र शिक्षा प्रेमी सह समाजसेवी दिवंगत रत्नेश्वर सिंह की स्मृति में उनके पौत्र समाजसेवी इंजिनियर राकेश सिंह के द्वारा शनिवार को नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर (वार्ड 09) नयानगर के सभी स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण संबंधी पठन पाठन एवं अन्य उपयोगी सामाग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी वर्ग के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से मनमोहक कविता कहानी गाना एवं अन्य प्रकार के प्रश्न उत्तर का जवाब देकर अपना प्राइज भी जीता। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शिक्षक कैलाश दास ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में शिक्षा का महत्व पर भी विस्तार चर्चा किया। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रगान गाकर समापन किया गया। मौके पर युवा समाजसेवी श्याम सुन्दर पासवान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार झा, शिक्षक कैलाश दास, शंभू जी, समीर कुमार, रवींद्र प्रसाद, राज कुमार महतो, शिक्षिका कविता कुमारी, आशा कुमारी, हीरा कुमारी स्थानीय विनोद पासवान, दूर्गा दास, विजय मलहौत्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।






















































