हक-अधिकार हासिल करने को आंदोलन तेज करेगी किसान महासभा- विशेश्वर यादव

536

समस्तीपुर,

किसानों की समस्याओं को केंद्र कर किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाकर प्रखंड सम्मेलन करते हुए 11 मई को जिला मुख्यालय में जिला सम्मेलन किया जाएगा.
इस आशय का निर्णय गुरूवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में किसान महासभा जिला कमिटी की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक ललन कुमार ने की. बतौर पर्यवेक्षक राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव, बतौर अतिथि माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय आदि मौजूद थे. ब्रहमदेव प्रसाद सिंह,शंभू प्रसाद यादव, राम नारायण राम, रामाश़कर सक्सेना, रामनाथ सिंह (हाजीपुर), चंदेश्वर सिंह, टिंकू यादव, विजय कुमार आजाद, योगेंद्र राउत समेत अन्य किसान नेताओं ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
राज्य अध्यक्ष का० विशेश्वर यादव ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसान विरोधी है. कारपोरेट घरानों को बैंक का अरबों- खरब रूपये माफ कर दिया जाता है लेकिन फसल बर्बाद होने के बाबजूद भी किसानों के केसीसी लोन समेत अन्य कर्ज चुकाना पड़ता है. अगर किसान अपने खुन- पसीने से उत्पादन करते हैं तो उसे खरीदने वाला कोई नहीं है. आज 8 सौ रूपये में किसानों को आलू बेचने को मजबूर होना पड़ता है. ऐसी स्थिति में एमएसपी की गारंटी करने को लेकर हमें आंदोलन तेज करना होगा. श्री यादव ने कोल्ड स्टोरेज के किसान विरोधी रवैया की आलोचना करते हुए आंदोलन करने का किसानों से आह्वान किया.
उक्त आशय की जानकारी भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here