हजपुरवा चौड़ में जलजमाव की समस्या को लेकर किसानों ने की बैठक।

1292

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के हजपुरवा में सोमवार को हजपुरवा पंचायत के चौड़ी में बारिश के पानी से जलजमाव की समस्या को लेकर किसानों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता सीपीएम नेता उमेश शर्मा ने कि।बैठक में किसानों ने स्थानीय प्रशासन से अविलंब हजपुरवा चौड़ में बारिश के पानी से हुए जलजमाव का स्थाई समाधान करने की मांग की है।किसानों का कहना है की जलजमाव के कारण किसान खेतों में फसल नहीं लगा पा रहे है।जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने इस समस्या को लेकर डीएम,बीडीओ,एसडीओ को आवेदन देकर चौड़ से जलनिकासी की मांग की थी।लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है की अगर दस दिनों में चौड़ से जलनिकासी नही होती है तो कुशियारी चौक को जाम करने को विवश होंगे।मौके पर राधेश्याम कुमार,संजय कुमार,अभिषेक कुमार,रामाशंकर कुमार,नंदन कुमार,रजनीश कुमार,हनुमान कुमार,गणेश महतो,सुरेश पंडित सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here