हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार, एक दूसरे को दी बधाई

718

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। हर साल की तरह इस साल भी ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाया और एक दूसरे को ईद पर्व की बधाई दी। बतादें कि आज सुबह सवेरे ही बच्चे, बूढ़े, जवान नये – नये वस्त्र पहनकर ईद की नमाज पढ़ने के लिए अपने – अपने क्षेत्र के ईदगाह / मस्जिदों में जाना शुरू कर दिया। ज्ञात हो कि मुस्लिम भाई एक महीना रोजा (उपवास) रखने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं। इस पर्व में छोटे छोटे बच्चो में अधिक उमंग देखने को मिलता हैं। इधर वारिसनगर प्रखंड के बेगमपुर स्थित शाही ईदगाह में मुफ्ती इफ्तखार आलम कासमी ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ (प्रार्थना) की। इतना ही नहीं मौलाना ने मुस्लिम भाइयों को दीन की बात विस्तार से बताई। वही नमाज समाप्ति के पश्चात मुस्लिम भाइयों ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इधर मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन अपने टीम को जगह जगह तायनात किए हुए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। इधर ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर वारिसनगर के विधायक अशोक कुमार मुन्ना, कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मो0 अबू तमीम, समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, डॉक्टर दुर्गेश राय, अनंत कुशवाहा, लाल बाबू महतो, शाद अहमद, हांसा पंचायत के मुखिया तेज नारायण चौधरी, पूर्व मुखिया अब्दुस समद खां, समाजसेवी वसीम राजा, बेलाल राजा, असगर अली उर्फ कल्लू, प्रमुख राज कुमार राजू, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, अफजाल अहमद उर्फ उजाले आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here