हसनपुर के पुरानी दुर्गा मंदिर युवक संघ पुस्तकालय में दो दिवसीय मातृ महाअष्टयाम यज्ञ का आयोजन

288

संजय भारती

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित पुरानी दुर्गा स्थान युवक संध पुस्तकालय मल्हीपुर रोड परिसर में 17 मई से लेकर 18 मई तक मातृ उद्बोधन आश्रम यारपुर पटना के दिवंगत गुरूदेव बाबा बलराम महाराज के शिष्य व हसनपुर मातृनाम प्रार्थना समिति परिवार के द्वारा दो दिवसीय मातृनाम महाअष्टयाम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। तत्पश्चात 11 बजे दिन में दुर्गा मंदिर परिसर से अग्रसेन भवन तक गुरुदेव जी के चरण पादुका शोभायात्रा एवं अग्रसेन भवन में दिन के 2:00 बजे से गुरुदेव जी के चरण पादुका पूजन आरम्भ। तदुपरांत प्रवचन एवं 6:00 संध्या से भंडारा व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here