हसनपुर चीनी मिल मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया

275

संजय भारती

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के एक मात्र चालू चीनी मिल मगध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड (हसनपुर चीनी मिल) का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ पारम्परिक पूजा – विधान के साथ बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान एवं समस्तीपुर जिलाधिकारी संजय कुशवाहा के द्वारा किया गया। वहीं गन्ना मंत्री पूजा उपरांत के बाद क्षेत्रीय गन्ना किसान बैलगाड़ी से गन्ना पेराई के लिए लाये उनसे गन्ना मंत्री कुशलक्षेम जानते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर, मिठाई एवं चेक भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, हसनपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार राय, रोसड़ा विधानसभा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, हसनपुर प्रखंड के मरांची उजागर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि शिवचन्द्र यादव, विजय यादव, संजय सिंह लल्लू आदि सैकड़ों गन्ना किसान एवं चीनी मिल कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here