हसनपुर छापेमारी के दौरान हथियार के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार।

404

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:- बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद प्रदेश भर में अवैध शराब का कारोबार (Illegal Liquor Trade) तेजी से फल-फूल रहा है. ऐसे में हसनपुर पुलिस शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.शनिवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप आ रही है जिसको लेकर हसनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब को पकड़ने देवधा गयी थी. जहां हथियार, अंग्रेजी शराब, शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले से अवगत कराया है.उन्होंने ने बताया कि देवधा निवासी अवध किशोर राय के घर से एक पिस्टल व एक गोली, 180 एम एल के 1056 बोतल अंग्रेजी शराब,दो मोटरसाइकिल,7 मोबाइल बरामद किया गया। वही मौके से 6 कारोबारी राजीव कुमार, चंदन झा,रूपेश कुमार, विकास कुमार,अभय कुमार व पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इधर हथियार रखने के पीछे कारोबारी के मकसद पर जानकार बताते हैं कि छोटे शराब कारोबारियों को डराकर बकाया रुपये वसूलने के लिए हथियार रखते हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई हैं जांच में पता लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here