समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सखवा-राजघाट मुख्य मार्ग के बीरपुर गांव स्थित गंगा सागर पुल रेलिंग टक्कराने से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए हसनपुर पीएससी में भर्ती करवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। घायल युवक का पहचान सखवा निवासी बसंत शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सखवा से हसनपुर बाजार आ रहे था। तभी अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टक्करा गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामणों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवया गया। जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने गंभीर स्थित को देखते हुए युवक को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ईलाज के लिए जा रहे युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया।




















































