03 अपराधी को 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस, मादक पदार्थ (गांजा) एवं अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार।

47

समस्तीपुर जिले के मो०नगर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अपराधी को 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 02 जिंदा कारतूस, मादक पदार्थ (गांजा) एवं अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार। गोलू कुमार पिता रामप्रवेश पासवान साकिन मनियर थाना मो०नगर जिला समस्तीपुर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में हथियार एवं गांजा की तस्करी करने के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें डी०आई०यू०, एस०टी०एफ० एवं स्थानीय थाना को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा गोलू कुमार के घर पर विधिवत छापामारी किया गया, जिस दौरान घर से एक व्यक्ति को भागने के दौरान पकड़कर नाम-पता पूछताछ किया गया तो नाम-पता गोलू कुमार पिता रामप्रवेश पासवान साकिन मनियर थाना मो०नगर जिला समस्तीपुर बताया गया। पकड़ाये व्यक्ति गोलू कुमार के निशानदेही पर ग्राम महम्मदीपुर स्थित मदन पंडित के बगीचा से दो व्यक्ति को पकड़ा गया, जिससे नाम-पता पूछने पर क्रमशः

  1. अमन कुमार उर्फ रॉट विलर पिता राजबली राय साकिन महम्मदीपुर थाना मो०नगर जिला समस्तीपुर एवं 2. राजतिलक पिता प्रेमनाथ सहनी साकिन जगदीशपुर थाना घटहो जिला समस्तीपुर बताया गया। तत्पश्चात दण्डाधिकारी के रूप में टीम में शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी, मो० नगर के समक्ष पकड़ाये व्यक्ति अमन कुमार उर्फ रॉट विलर की विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान अमन कुमार उर्फ रॉट विलर के पास से एक प्लास्टिक के गोल थैला से कुल 1.027 कि०ग्रा० मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। राजतिलक के बदन की तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी पिस्टल,
    01 मैगजीन,
    02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। तत्पश्चात उक्त तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में अपने अन्य
    03 सहयोगियों के साथ गिरोह बनाकर गांजा का व्यापार करने एवं बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने के उद्देश्य से एकत्रित होने की बात स्वीकार किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार

  1. गोलू कुमार पिता रामप्रवेश पासवान साकिन मनियर थाना मो० नगर जिला समस्तीपुर।
  2. अमन कुमार उर्फ रॉट विलर पिता राजबली राय साकिन महम्मदीपुर थाना मो० नगर जिला समस्तीपुर।
  3. राजतिलक पिता प्रेमनाथ सहनी साकिन जगदीशपुर थाना घटहो जिला समस्तीपुर।

बरामदगी :-

  1. देशी पिस्टल-01
  2. मैग्जीन :-01
  3. जिंदा कारतूसः-02
  4. मादक पदार्थ (गांजा):-1.027 कि०ग्रा०
  5. मोबाइल -02

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here