समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिण पंचायत के खुद एकटर नामक स्थान पर पोखर के किनारे एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी । मृतक किशोर की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी अमरजीत राय का पुत्र 13 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।ग्रामीण बताते हैं कि अमरजीत राय के दो पुत्र हैं । जिसकी हत्या हुई है वह उनका बड़ा लड़का था हम लोगों को सुबह 6:00 घटना की जानकारी मिली की गला काटकर एक लड़का का शव ताजपुर थाना क्षेत्र में पोखर पर मिला है । ग्रामीण बताते हैं कि कल 2:00 बजे से ही क्रिकेट खेलने के लिए गया था लेकिन लौटकर नहीं आया जहां क्रिकेट खेला था वहां साइकिल भी लगी हुई थी ।हमलोगों को लगता है जमीनी विवाद में लड़का का गला रेतकर हत्या कर शव पोखर किनारे फेंक दिया गया है ।





















































