समस्तीपुर: कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के जितवरीया पंचायत के पाण्डे टोला वार्ड06 शनिवार की दोपहर अचानक घर में आग लगने से 2 लाभुक फूस घर जलकर राख हो गए । दोनों घरों के गृह स्वामी घर में नहीं थे कोई मजदूरी करने तो कोई बकरी ठोकने खेत में गई थी उसी क्रम में धुआ निकालने पर शोर हुआ कि घर में आग लगा हुआ है। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पंचायत समिति सदस्य रंजू देवी ने अग्नि पीड़ितों का जायजा लेते हुए अंचलाधिकारी कल्याणपुर कमलेश कुमार को घटना की सूचना दी। पीड़ितों की पहचान गांव के ही हनीफ मियां के पुत्र अकलू मियां पुत्र मोहम्मद अशफाक के घर जले हैं घर में रखे सभी कागजात बर्तन नगदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अनुसार लाख से अधिक क्षति हुई है इधर अंचलाधिकारी ने हल्का कर्मचारी को जायजा लेकर अभिलंब प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।





















































