21 जून को नगर भवन में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

69


प्रदीप कुमार नायक

योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन का दिया जाएगा संदेश l कार्यक्रम की सफल तैयारी को लेकर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक
मधुबनी : 19 जून2026
मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला जनसम्पर्क कार्यालय, मधुबनी में उप निदेशक, जनसम्पर्क परिमल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 21 जून 2026 को प्रातः 5:30 बजे नगर भवन, मधुबनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग गुरु के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराते हुए उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम को आकर्षक एवं जनसहभागिता पूर्ण बनाने के लिए स्थल पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा, जहां प्रतिभागी योग दिवस की स्मृतियों को सहेज सकेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से योग के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित कर सकेंगे।
बैठक में अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम लता,सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक,डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और समृद्ध जीवन का आधार है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को जन-जन का संकल्प बनाएं।”
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here