समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थानान्तर्गत सोशल मिडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दाढ़ी वाले व्यक्ति को कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय मांस के तस्करी का आरोप लगाकर मारपीट किया जा रहा था। थानाध्यक्ष के द्वारा सत्यापन पश्चात् पाया गया कि यह विडियो विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लंगड़ा दाला के पास की है तथा दाढ़ी वाला व्यक्ति गो० सर्जुलुम कुरैशी पे० मो० युसुफ कुरैशी सा० रहीमाबाद थाना एन०एच० बंगरा जिला समस्तीपुर है, जिसे यहां के अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा गाय तस्करी का आरोप लगाकर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। थानाध्यक्ष के द्वारा मामले पर संज्ञान लेते हुए अपने स्वलिखित बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा विडियों के आधार पर मामले में संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पताः-
- रौशन कुमार झा पे० मिथिलेश झा ग्राम शेरपुर
- राजा पे० नरेश महतो सा० मऊ बाजार दोनों थाना विद्यापतिनगर जिला समस्तीपुर।
छापामारी दल में शामिल सदस्य
- श्री नीरज तिवारी, पुलिस निरीक्षक, दलसिंह असंबद्ध क्षेत्र। 02. पु0अ0नि0 चाकरी आलम, मस्जिद विद्यापतिनगर। 03. पु0अ0नि0 सोहन यादव, प्रभारी क्यू0आर0टी0 दलसिंह एसेन्ट। 04. पी0टी0सी0राकेश कुमार, विद्यापतिनगर थाना। 05. सि0/415 मिथुन कुमार, विद्यापतिनगर थाना रिजर्व गार्ड। 06. सि0/588 अनिल पाल, विद्यापतिनगर थाना रिजर्व गार्ड। 07. लखवी मुकेश कुमार, विद्यापतिनगर थाना। 08. अन्य पुलिस कर्मी।