समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। शुक्रवार को रेल मंडल प्रबंधक के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रेल मंडल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डी आर एम ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा आगामी 6 अगस्त 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेल के कुल 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलन्यास किया जाना है। इस योजना के तहत समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान किया जाना है। इस योजना के तहत स्टेशन के मुख्य भवन को उस स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए भव्य आकार दिया जाएगा तथा यात्रियों के लिए एयरपोर्ट जैसी सुविधा का प्रावधान किया जाना है। उन्होंने बताया की इस योजना के तहत स्टेशन पर विभिन्न सुविधाओं यथा पैदल ऊपरगामी पुल, साईनेजेज, सर्कुलेटिंग एरिया, हाई मास्क, लाईट, डिजिटल। घड़ी, पी पी शेल्टर, स्टेशन भवन, हाई लेवल प्लेटफार्म, प्लेट फार्म सतह, मुख्य / द्वितीय प्रवेश द्वार, लिफ्ट, आईपीआईएस, एस्केलेटर, फैसेड एवं कॉनकोर्स आदि का निर्माण / विकास किया जाना है। इस योजना के तहत समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों दरभंगा, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, सहरसा, नरकटियागंज, समस्तीपुर, सगौली, सलौना, बनमंखी, मधुबनी, सकरी एवं जयनगर को कुल 1004.9 करोड़ रूपये की लागत से पुनर्विकास किया जाना है। जिसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, एडीआरएम (।) जे के सिंह, एडीआरएम (।।) मनीष कुमार के आलावा सभी रेल अधिकारी मौजूद थे।





















































