411

समस्तीपुर में मुखिया, जिला परिषद, पद के लिए किया नामांकन।

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के 3 प्रखंडों ताजपुर, पूसा एवं समस्तीपुर में दूसरे चरण का नामांकन सोमवार को समाप्त हो गया है। जिला परिषद सदस्य के लिए अंतिम दिन 20 प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। जबकि समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय पर अंतिम दिन 325 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए अनुमंडल कार्यालय में कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें एक प्रत्याशी ने अपना दूसरा सेट नामांकन का दाखिल किया। वहीं समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय पर मुखिया पद के लिए 13, पंचायत समिति सदस्य के लिए 20, वार्ड सदस्य पद के लिए 141, पंच पद के लिए 134 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। सरपंच पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

पूसा में 278 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे : नामांकन के अंतिम दिन वार्ड सदस्य एवं पंचों को छोड़कर 278 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की गिनती चल रह थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रखंड के 13 पंचायतों के लिए मुखिया पद के लिए 87 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें 51 महिला एवं 36 पुरुष शामिल है। वह सरपंच पद में कुल 65 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें 29 महिला एवं 36 पुरुष शामिल है। वही पंचायत समिति पद पर 126 लोगों ने पर्चा भरा। जिसमें 57 महिला एवं 69 पुरुष शामिल हैं। वहीं वार्ड सदस्य एवं पंचों के नामांकन पत्रों की गिनती की जा रही थी। सबसे ज्यादा वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दर्ज किए गए हैं। प्रखंड कार्यालय पर नामांकन को लेकर काफी भीड़ दिखी। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की काफी भीड़ नामांकन के दौरान पहुंची।

ताजपुर में 311 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे : ताजपुर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के अंतिम दिन कुल 311 लोगों ने नामांकन किया। मुखिया पद के लिए 7 महिला एवं 14 पुरुष कुल 21 ने नामांकन का पर्चा भरा। वहीं सरपंच पद के लिए 7 महिला एवं 8 पुरुष कुल कुल 15 नामांकन दाखिल किए गए। पंचायत समिति सदस्य के लिए 9 महिला एवं 9 पुरुष सहित कुल 18 पर्चे गए। वार्ड सदस्य के लिए 75 महिला एवं 73 पुरुष कुल 148 ने पर्चे भरे। पंच पद के लिए 70 महिला एवं 39 पुरुष सहित कुल 109 लोगों ने नामांकन किया।

जिप के लिए नामांकित अभ्यर्थियों की सूची :

क्षेत्र संख्या 05 पूसा – 10
क्षेत्र संख्या 06 पूसा – 09
क्षेत्र संख्या 07 ताजपुर – 04
क्षेत्र संख्या 08 ताजपुर – 03
क्षेत्र संख्या 09 समस्तीपुर – 11
क्षेत्र संख्या 10 समस्तीपुर – 07
क्षेत्र संख्या 11 समस्तीपुर – 10
क्षेत्र संख्या 12 समस्तीपुर – 09

प्रखंडों में अब तक दाखिल नामांकन :

समस्तीपुर प्रखंड :

वार्ड सदस्य – 821
मुखिया – 106
पंचायत समिति – 124
पंच – 390
सरपंच – 77
कुल – 1518

पूसा प्रखंड :

वार्ड सदस्य – 750
मुखिया – 87
पंचायत समिति – 126
पंच – 352
सरपंच – 65
कुल – 1380

ताजपुर प्रखंड :

वार्ड सदस्य – 629
मुखिया – 79
पंचायत समिति – 88
पंच – 309
सरपंच – 63
कुल – 1168

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here