सिंघिया लूट कांड सहित आर्म्स एक्ट में 4 गिरफ्तार जेल।

564

समस्तीपुर: कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव में उज्ज्वल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मीरोहित कुमार राहुल से 15नवंबर को 1लाख76हजार लूट कांड के दो आरोपी को वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने भिन्न-भिन्न गांव में छापेमारी कर चकमेहसी पुलिस के सहयोग से नामापुर खेड़ी नरेश सहनी के पुत्र रमेश कुमार, सुनील राय के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार थाने में प्राथमिकी संख्या 362/ 22 दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर आर्म्स एक्ट के थाना कांड 363/22 के दो आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर जितवारीया निवासी अवधेश झा के पुत्र नीरज कुमार उर्फ मासूम झा, चकमेहसी थाना घोघाराहा निवासी रामबिनोद ठाकुर पुत्र प्रीतम उर्फ चमन को जेल भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here