मोटर साइकिल और साइकिल के टक्कर में साइकिल सवार की मौत।

352

समस्तीपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर कल्याणपुर मार्ग पर मालीनगर ग्रामीण बैंक के समीप मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को धक्का मार दी। स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटना में घायल साइकिल सवार को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सुनीता कुमारी ने मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान मालीनगर पंचायत के वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय ठीठर पंडित के 55 वर्षीय पुत्र रामचंद्र पंडित उर्फ गोनु के रूप में किया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन का कहना है कि बैंक से पैसा निकाल घर की ओर चले थे इसी बीच सामने की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक ने धक्का मार दी परिजनों ने बताया कि मृतक विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रहे परियोजना में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने इसकी सूचना पूसा पुलिस एवं चकमेहसी थाना अध्यक्ष को दिया गया समाचार प्रेषण तक सब अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here