पीठ पर पौधा और नाक में मास्क लगाकर पर्यावरण जन जागरूकता का संदेश

1777

पटना,मुजफ्फरपुर, गया जैसे शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच समस्तीपुर के प्रख्यात एन्वाइरन्मेंट एंड क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट व सेल्फी विद ट्री कैंपेन के फाउंडर पौधा वाले गुरूजी ट्रीमैन सह ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन राज्यवासियों के बीच घूम – घूम कर पर्यावरण बचाने की सीख दे रहा है।राजेश कुमार सुमन अपने पीठ पर पौधा और नाक मे ऑक्सीजन मॉस्क लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए पिछले दो वर्षों से बिहार और देश के अलग अलग इलाके में हरित पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह लोगों से मिलते हैं,पेड़ों और उनसे मिलने वाली ऑक्सीजन के महत्व को समझाते हैं।अक्सर राजेश कुमार सुमन को पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा,भागलपुर और बांका के आसपास के इलाकों में अपनी पीठ पर 20 लीटर पानी का जार और नाक में ऑक्सीजन मॉस्क लगाए देखा जा सकता है। सुमन इसके जरिए पौधों और उनसे मिलने वाली सांसों (ऑक्सीजन) के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं। सुमन धीरे – धीरे बिहार के 38 जिला में हरित यात्रा के माध्यम से बिहार वासियों में जन चेतना लायेंगे। इस जार में एक पौधा भी है।
सुमन बताते हैं कि जार मेंआर्टिफिशियल पौधा है। जार से एक ट्यूब जुड़ी जो मॉस्क के बीच ऑक्सीजन सप्लाई का प्रतीक मात्र है। सुमन लोगों को बता रहे हैं कि यदि समय रहते पर्यावरण बचाने के लिए उचित कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब हर किसी को ऑक्सीजन भी खरीदनी पड़ेगी।
सुमन ने गले में तख्ती भी लटका रखी है। जिस पर लिखा है, ” सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम। वे बताते हैं कि मैं जब कभी चौक – चौराहे गांव शहर में पहुंचता हूं, लोग मुझे अजीब नजरों से देखते हैं, कुछ बिना देखे ही गुजर जाते हैं। पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सुमन को लोग ऑक्सीजन के नाम से पुकारते हैं। सुमन आम जनों से जन्मदिन और शादी के सालगिरह के अवसर पर पौधरोपण करने के लिए भी अपील करते हैं।
बिहार के समस्तीपुर जिला के रोसड़ा प्रखंड के ढरहा गांव के कुशवाहा टोल निवासी किसान राम चरित्र महतो के पुत्र राजेश कुमार सुमन पिछ्ले 2 वर्षों से नाक में ऑक्सीजन मास्क और पीठ पर पौधा लादकर सांकेतिक डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहें है।
सुमन के इस पहल की चर्चा देश – विदेश में खूब हो रही है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रख्यात रक्षा वैज्ञानिक डॉ. मानस बिहारी वर्मा, राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ईटानगर के कुलपति डॉ. साकेत कुशवाहा, फिल्म अभिनेता राजन कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग भी इनके कार्यों का सराहना कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here