अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर : पटोरी थाना अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर पटोरी के रोहित कुमार पे० शिव कुमार महतो के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम-लगुनिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनके द्वारा आग्नेयास्त्रो का प्रदर्शन करते हुए हर्ष फायरिंग किया गया। जिसका विडियों सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा था। उक्त वायरल विडियों पर संज्ञान लेते हुए उपरोक्त रोहित कुमार पे० शिव कुमार महतो को जब हिरासत में लिया गया तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ और उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक और देशी पिस्टल बरामद किया गया। उपरोक्त अपराधकर्मी के पास से उसका मोबाईल फोन बरामद हुआ। जिसमे आग्नेयास्त्रो के साथ उसका कई फोटो भी पाया गया और उसने इस संबंध में अपनी संलिप्पता भी स्वीकार किया। छापामारी के क्रम में इस घटना में संलिप्त उसके साथी शिवनाथ कुमार पे० सिंघेश्वर राय को भी गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त रोहित कुमार के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।






















































