सनकी पति की खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या कर खुद भी पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग।

491

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड में एक पागल पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने शरीर मे आग लगा ली। घटना चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 सैदपुर मेला गेट के निकट की है। युवक को गंभीर हालत में पूसा अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चकमेहसी थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण की जानकारी नही मिल सकी है।स्थानीय लोगों के बीच पारिवारिक कलह की चर्चा है। मृतका की सैदपुर मीना देवी (40) के रूप में पहचान हुई है। वहीं उसका पति देवेन्द्र साह झुलस जाने से गंभीर रूप से जख्मी है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने रात में ही किसी ठोस चीज से पत्नी के सिर पर वार कर मौत की नींद सुलायी, इसकी जानकारी लोगों को सुबह उस समय हुई जब देवेन्द्र ने अपने शरीर मे आग लगायी।बताया गया है कि देवेन्द्र ठेला पर चाय नास्ता की दुकान करता था जबकि पत्नी घर पर ही किराना की छोटी दुकान संभालती थी। बीती रात पति व पत्नी ने साथ खाना खाने के बाद सोने गए। दूसरे कमरे में बच्चे सो रहे थे। रात में पति और पत्नी के बीच कब विवाद हुआ और कब देवेन्द्र में पत्नी के सिर पर वार कर हत्या की किसी को पता नहीं चला। सुबह वह अपने ठेला पर दुकान करने भी गया। जहां उसके कपड़े पर खून देख लोगों ने पूछा तो किसी को कुछ बताए बगैर घर चला आया और शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली।हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। उसी दौरान खोज करने पर लोगों ने बिस्तर पर पत्नी को मृत अवस्था मे पाया। मृतका को एक पुत्र व एक बेटी है। बेटी छह साल पूर्व में ही शादी कर ससुराल जा चुकी वही पुत्र सुबह ट्यूशन पढ़ने गया था। आग बुझाने के बाद लोगों ने देवेन्द्र को इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ ने गंभीर हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here