समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के माली नगर टोले धोवगामा गांव के गुलाब पंडित के लगभग 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार उर्फ मिठाई लाल को28 जुलाई के दिन के 1:00 बजे घर से कुछ साथियों बुलाकर ले जाकर कटहल बारी में पूर्व से मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर जख्मी कर दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ। जिसकी पुष्टि चंद्रकांता न्यूज़ नही करती है। फिर दोबारा घर से जख्मी हालत में दीपक कुमार उर्फ मिठाई वाला व गुलशन कुमार को गांव के ही अमन कुमार रवि कुमार अभिषेक कुमार कुंदन कुमार ने घर से बुलाकर ले गया था। इन लोगों ने व तेजेंद्र साह भीखन सहनी मधुरापुर टारा पंचायत के हरिहरपुर निवासी ने दीपक कुमार उर्फ मिठाई वाला को मार कर नदी में फेंक हत्या कर दी। सोमवार को मृतक का शब बुढ़ी गंडक के गोराई घाट से पुलिस ने बरामद की। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस है पर जाकर शब को कब्जे में लेकर अग्रसर कार्रवाई शुरू कर दी। बता दे की पिता ने थाने में पूर्व में दिए गए आवेदन में पुत्र की हत्या की आशंका जताई थी। इधर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि जल्द ही हथियारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।






















































