समस्तीपुर में सेवानिवृत्त पंचायत सचिब को भेज गया जेल।

1184

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के कनौजर पंचायत का शिक्षक नियोजन से संबंधित अभिलेख नहीं मिलने पर निगरानी ने तत्कालीन पंचायत सचिव लक्ष्मी राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई,प्राथमिकी के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने लक्ष्मी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष का बताना है की वर्ष 2006 से वर्ष 2014तक के नियोजन से संबंधित कोई भी अभिलेख नही मिल पाया है जिसे जांच के क्रम में निगरानी ने अपूर्ण मानते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव लक्ष्मी राम को दोसी मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।अभी वो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here