बाबा भीमराव जी अम्बेडकर के जयंती* के पूर्व संध्या पर आस्था फाउंडेशन और टी. पी. एस. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में वाक् फार लाइफ डायबिटीज अवेयरनेस पदयात्रा का आयोजन डॉ. धीरज सिन्हा के नेतृत्व में पटना* के चांदमारी रोड, पोस्टल पार्क इलाके में सैकड़ों ऐन. सी. सी के विद्यार्थियों एवं कॉलेज छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया। सभी युवा हाथ में वाक् को अपनाएं, डाइबिटीज से बचना है तो चलना होगा, फास्ट फूड का सेवन कम करें , हमेशा योग करें , तनाव ग्रस्त ना रहे लिखें स्लोगन के कट-आउट लेकर लगभग दो किलोमीटर तक पदयात्रा की और लोगों से डाइबिटीज के प्रति जागरूक रहने की अपील की । इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. तपन कुमार शांडिल्य एन एस एस के डा उमेश प्रसाद और प्रोफेसर नुतन कुमारी सहित कई प्रोफेसर एवं शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आस्था फाउंडेशन के कर्मठ सचिव श्री *पुरुषोत्तम सिंह जी ने किया। यह हमारे देश को संवारने एवं नई दिशा दिखलाने वाले बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।




















































