112 टीम पर शराब के नशे में पहुंचने का आरोप।

21

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। जिला के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गाँव के वार्ड संख्या 16 में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब डायल 112 की टीम पर शराब के नशे में पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि 112 की टीम नशे की हालत में गांव पहुंची थी, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने 112 टीम का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मुसरीघरारी थाना पहुंच गए और थाना का भी घेराव कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी डीएसपी पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर 112 टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here