समस्तीपुर: मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग के रामानुजम सभागार में कुलपति प्रो.(डॉ.)दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले नामांकन को लेकर सभी अंगीभूत एवं नव स्थापित महाविद्यालय के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व अन्य संबंधितों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर समीक्षापरांत कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केशरी ने कहा की नई शिक्षा नीति के आलोक में राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल, पारदर्शी और छात्र हितैषी व्यवस्था स्थापित करने में समर्थ पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को समयबद्ध ढंग से तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारी सुदृढ़ करने का निर्देश दिया एवं प्राचार्य की समस्याओं के त्वरित निदान का भी आश्वासन दिया।इस अवसर पर नई व्यवस्था के तहत एक वर्षीय एवं दो वर्षीय दोनों प्रकार के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करने, चार वर्षीय स्नातक कोर्स में शोध कार्य करने वाले छात्र एक वर्षीय तथा तीन वर्षीय स्नातक कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने संबंधी चर्चा विस्तार से की गई।साथ ही अपार आई डी निर्माण व सत्यापन पर भी चर्चा की गई।मौके पर कुलसचिव डॉक्टर विनोद कुमार मंगलम, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर पी के चौधरी,सी सी डी सी डॉक्टर संजय तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रीतम पार्थ दास सहित कई अधिकारी मौजूद थे।अंत में मगध विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर के डी पी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।तदोपरांत राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
Home चंद्रकांता न्यूज़ कुलपति प्रो. (डॉ.)दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में मगध विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण...




















































