कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का सफल आयोजन

16

दिनांक 13 जून 2026 को प्रखंड कल्याणपुर के कलौंजर एवं सोरमार पंचायत में आत्मा, समस्तीपुर द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक के संरक्षण में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अरविंद कुमार चौधरी, एटीएम सूर्यभूषण कुमार, रूपम कुमारी एवं चंद्रमौली द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की विधि, जैविक खेती के लाभ तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को मृदा जांच कराने एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन एवं अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान कलौंजर पंचायत के मुखिया ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर किसान सलाहकार विष्णु देव पासवान एवं अनुपम कुमारी ने किसानों को एकत्रित कर कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि संबंधी उपयोगी जानकारियों से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here