पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रि ट्रेन सेवा की शुरुआत।

43

अमरदीप नारायण प्रसाद

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक परिचालन

समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा एवं पूर्णिया सहित उत्तर बिहार के प्रमुख क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क

समस्तीपुर:यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत 03216/03215 पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन 17 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह में 05 दिन किया जाएगा।

यह सेवा यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने तथा अतिरिक्त यात्री भार को सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से वहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ट्रेन संख्या 03216 पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलीपुत्र जंक्शन से बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में रात 23:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में 09:10 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 17:45 बजे पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंचेगी।

03216 पाटलीपुत्र– पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का प्रमुख स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 03216 पाटलीपुत्र–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलीपुत्र जंक्शन से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद सोनपुर जंक्शन से 23:30 बजे आगमन एवं 23:32 बजे प्रस्थान, हाजीपुर जंक्शन से 23:42 बजे आगमन एवं 23:47 बजे प्रस्थान, मुजफ्फरपुर जंक्शन से 00:55 बजे आगमन एवं 01:00 बजे प्रस्थान, समस्तीपुर जंक्शन से 02:00 बजे आगमन एवं 02:05 बजे प्रस्थान, रुसेरा घाट से 02:35 बजे आगमन एवं 02:37 बजे प्रस्थान, हसनपुर रोड से 02:55 बजे आगमन एवं 02:57 बजे प्रस्थान, सलौना से 03.12 आगमन एवं 03.14 प्रस्थान, खगड़िया जंक्शन से 03:53 बजे आगमन एवं 03:55 बजे प्रस्थान, मानसी जंक्शन से 04:10 बजे आगमन एवं 04:12 बजे प्रस्थान, सिमरी बख्तियारपुर से 05:00 बजे आगमन एवं 05:02 बजे प्रस्थान, सहरसा जंक्शन से 05:55 बजे आगमन एवं 06:25 बजे प्रस्थान, दौरम मधेपुरा से 06:50 बजे आगमन एवं 06:52 बजे प्रस्थान, मुरलीगंज से 07:18 बजे आगमन एवं 07:20 बजे प्रस्थान तथा बनमनखी जंक्शन से 07:38 बजे आगमन एवं 07:40 बजे प्रस्थान करते हुए पूर्णिया कोर्ट 08:30 बजे पहुंचेगी।

03215 पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल ट्रेन का प्रमुख स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट–पाटलीपुत्र स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से 09:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह बनमनखी जंक्शन से 09:35 बजे आगमन एवं 09:37 बजे प्रस्थान, मुरलीगंज से 09:55 बजे आगमन एवं 09:57 बजे प्रस्थान, दौराम मधेपुरा से 10:15 बजे आगमन एवं 10:17 बजे प्रस्थान, सहरसा जंक्शन से 11:00 बजे आगमन एवं 11:30 बजे प्रस्थान, सिमरी बख्तियारपुर से 11:51 बजे आगमन एवं 11:53 बजे प्रस्थान, मानसी जंक्शन से 12:58 बजे आगमन एवं 13:00 बजे प्रस्थान, खगड़िया जंक्शन से 13:12 बजे आगमन एवं 13:14 बजे प्रस्थान, सलौना से 13.36 आगमन एवं 13.38 प्रस्थान, हसनपुर रोड से 13:50 बजे आगमन एवं 13:52 बजे प्रस्थान, रुसेरा घाट से 14:10 बजे आगमन एवं 14:12 बजे प्रस्थान, समस्तीपुर जंक्शन से 14:50 बजे आगमन एवं 14:55 बजे प्रस्थान, मुजफ्फरपुर जंक्शन से 15:50 बजे आगमन एवं 15:55 बजे प्रस्थान, हाजीपुर जंक्शन से 16:45 बजे आगमन एवं 16:50 बजे प्रस्थान, सोनपुर जंक्शन से 17:00 बजे आगमन एवं 17:02 बजे प्रस्थान करते हुए पाटलीपुत्र जंक्शन 17:45 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन Train on Demand (TOD) के तहत निर्धारित अवधि में 05 दिन प्रति सप्ताह संचालित होने वाली विशेष ट्रेन है। 03216 का परिचालन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर तथा 03215 का परिचालन गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर किया जाएगा।
यह TOD स्पेशल ट्रेन 20 ICF कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें सामान्य श्रेणी के 04, स्लीपर श्रेणी के 10, एसी 3 श्रेणी के 03 तथा एसी 2 श्रेणी के 1 कोच शामिल हैं।

इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से पाटलीपुत्र–सोनपुर– हाजीपुर–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर–सहरसा– मधेपुरा–बनमनखी तथा पूर्णिया क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
विशेष रूप से समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा एवं पूर्णिया क्षेत्र के यात्रियों को पाटलीपुत्र एवं मार्ग के प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। इससे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने, सड़क परिवहन पर निर्भरता कम करने तथा उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं रोजगार संबंधी आवागमन को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन दिवस एवं समय की पुष्टि कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here